logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: पटाखों से 100 से ज्यादा नागरिक घायल, आतिशबाजी के दौरान 58 लोगों की आंखों को नुकसान


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में दीपावली के दौरान पटाखों की आतिशबाजी कई नागरिकों के लिए मुसीबत बन गई। पटाखे फोड़ने के दौरान हुए हादसों में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें 58 लोगों की आंखों में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घायलों का इलाज मेयो, मेडिकल और एम्स अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में जारी है। 

दीपावली के त्योहार पर पटाखों की आतिशबाजी के चलते नागपुर में दुर्घटनाओं के कई मामले सामने आए हैं। पटाखे जलाते समय निकली चिंगारियों और धमाकों के कारण 100 से अधिक नागरिक घायल हुए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इनमें 58 लोगों की आंखों को नुकसान पहुंचा है। कई लोगों की आंखों में पटाखों के कण और बारूद जाने से चोटें आई हैं, जबकि कुछ लोग हाथ और चेहरे पर जलने की चोटों के कारण अस्पताल पहुंचे हैं।

घायलों को शहर के मेयो अस्पताल, शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां हलके घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है, वहीं गम्भीरो का इलाज जारी है। घायलों में अलग-अलग उम्र के लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि लक्ष्मीपूजन के दिन नागपुर में 24 घंटे के भीतर आग लगने की 42 से अधिक घटनाएं भी सामने आई थीं।