logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

इंदौर से हैदराबाद जा रही वॉल्वो बस पलटी, छह यात्री घायल; नागपुर के केलवाद के पास हुआ हादसा


नागपुर: नागपुर जिले के सावनेर क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। केळवद पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-47 बैतूल-सावनेर महामार्ग पर जैतपुर-सावली परिसर में इंदौर से हैदराबाद जा रही इंटरसिटी कंपनी की वॉल्वो ट्रैवल्स अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में छह यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रैवल्स क्रमांक MP09 BL 9090 में कुल 29 यात्री सवार थे। मंगलवार तड़के करीब 2 बजकर 10 मिनट पर सावली परिसर के मोड़ पर चालक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वाहन से नियंत्रण छूट गया और ट्रैवल्स सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।

हादसे में  45 वर्षीय सुनीता केदारसिंह वर्मा, 44 वर्षीय रामसिंह सिताराम राजपूत , 24 वर्षीय आयुष शर्मा,18 वर्षीय जमाल पठाण  और 22 वर्षीय मोहम्मद शहबाज सहित कुल छह यात्री घायल हुए। सभी को उपचार के लिए सावनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही केळवद पुलिस और हाईवे पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और  घायलों को निजी एंबुलेंस  अस्पताल पहुंचाने में मदद की। वहीं, हादसे में सुरक्षित बचे अन्य यात्रियों को दूसरी हंस ट्रैवल्स के माध्यम से हैदराबाद रवाना किया गया।

इस राहत एवं बचाव कार्य में केळवद पुलिस थाना प्रभारी आशिष सिंह ठाकूर, हाईवे पुलिस API श्रीकांत कोळी, पुलिसकर्मी नितेश परखड, दिनेश काकडे तथा हितज्योती आधार फाउंडेशन के टीम सदस्य राजेश सिंदेवार और आकाश यादव ने अहम भूमिका निभाई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण चालक द्वारा ट्रक को ओवरटेक करते समय वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। फिलहाल केळवद पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।