logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अमोल मिटकरी ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी के खिलाफ लाया अधिकार हनन का प्रस्ताव, बोले- आरोप गलत को हर सजा भुगतने को तैयार


नागपुर: विधायक निवास के बाथरूम में बर्तन धोने का वीडियो ट्वीट करने वाले विधायक अमोल मिटकरी अपने दावे पर कायम है। मिटकरी के मुताबिक भले ही उनके ट्वीट में विधायक निवास का जिक्र हो लेकिन वीडियो विधान भवन परिसर का है अगर उनका दावा गलत साबित होता है तो वह कोई भी सजा भुगतने के लिए तैयार है। मिटकरी ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी के खिलाफ अधिकार हनन प्रस्ताव लाने की भी जानकारी दी।

ज्ञात हो कि, शीतलीन सत्र के दौरान अमोल मिटकरी ने अपने अधिकारी ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया था। जिसमें एक व्यक्ति टॉयलेट के अंदर प्लेट और कटोरी धोते हुए दिखाई दिया था। मिटकरी ने इस वीडियो को विधायक निवास का बताते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला था। वहीं वीडियो सार्वजनिक होने के बाद नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने इसे सदन में उठाया था।

मुख्यमंत्री ने दिया था जांच का आदेश

वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले की जांच करने का आदेश पीडब्ल्यूडी को दिया था। आदेश के दौरान जांच में पता चला कि, यह वीडियो नागपुर विधायक निवास का नहीं है कहीं और का है। इसको लेकर विभाग के एक सब डिवीजन अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर बताया था कि, वीडियो में दिख रहे टॉयलेट में जिस तरह की टाइल्स लगी हुई है वह विधायक निवास के टॉयलेट नहीं है।