logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Amravati: सांसद बोंडे ने शरद पवार पर बोला हमला, कहा- अब उनको सुनने पर आती है चीड़ 


अमरावती: भू-विकास बैंक के कर्ज माफ़ी पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, "पवार साहब की बाते सुनकर अब चीड़ आने लगी है। उनकी सरकार में कर्मचारियों को तनख्वाह तक नहीं मिलती थी, लेकिन शिंदे-फडणवीस सरकार ने 35 हजार किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाई। पवार साहब लगातार कर्मचारियों और किसानों के विरोध में बोलते हैं।" 

बोंडे ने कहा, “35 हजार से ज्यादा किसानों के जमीन के कागजात पर भू-विकास बैंक के पास जमा था। जिससे न तो वह अपनी जमीनों को बेंच सकते थे और न ही अन्य बैंकों से कर्जा ले सकते थे। इसी के साथ किसानों के बच्चों को पढाई के लिए कर्ज भी नहीं मिलता था।”

उन्होंने कहा, 1998 से लगातार कर्ज माफ़ी की मांग की जारही थी, लेकिन ये पवार की सरकार ने नहीं शिंदे-फडणवीस सरकार ने किया। जिसके कारण इस वर्ष किसान और बैंक के कर्मचारी ख़ुशी से दीपावली का त्यौहार मनाया। 

बैंक कर्मियों को मिलेगी सुविधा 

राज्यसभा सांसद ने कहा, "पिछले कई सालों से बैंक के कर्मचारी राज्य सरकार से बैंक का कार्यभार अपने हाथों में लेने की मांग कर रहे थे। सरकार के इस निर्णय से बैंक के हजारों कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा। पिछले कई सालों से रुकी सैलरी के साथ रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली सुविधा भी इन्हे मिलेगी। पवार को कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा कि, जब भी कर्मचारियों की बात आती है तो पवार साहब विरोध करते हैं। फिर चाहे एसटी कर्मचारियों की बात हो या अब भू-विकास बैंक कर्मियों की। वह लगातार विरोध करते हैं। इसी के साथ बोंडे ने पवार को विरोध करने की जगह भलाई की सोचने की सलाह दी।