logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमरावती का जिला सामान्य अस्पताल बना ढोंगी बाबाओं का अड्डा


अमरावती:अमरावती का जिला सामान्य अस्पताल जिसे कि इर्विन अस्पताल के नाम से जाना जाता है. यहां केवल अमरावती शहर के ही नहीं बल्कि आस पास के गांव के मरीज भी इलाज के लिए आते है। लेकिन अस्पताल में चिकित्सा सेवा के साथ कुछ पाखंडी बाबा का भी डेरा बन गया है.अस्पताल परिसर के पास ही मरीजों और उनके रिश्तेदारों को अपनी बातों में फंसा कर उनसे पैसे लूटने का खेल ढ़ोंगी बाबा चला रहे है. इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोग दिन के समय ही सबके सामने यहाँ खुले आम शराब और गांजा पीते नजर आ रहे हैं. हद तो ये है की अस्पताल के पास ये सब नजारा देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जमा भी हो जाते है. अन्धश्रद्धा को भी बढ़ावा देते हुए यहाँ कुछ लोगों के शरीर में देवताओं को लाने का खेल भी शुरू कर देते। ये सब  अस्पताल परिसर  के पास चल रहा होता है.लेकिन प्रशासन इससे बेखबर है।अस्पताल के बाहर ही खुलेआम शराब का सेवन  हो रहा. लेकिन इन सब पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अंधश्रद्धा के नाम पर लोगों को ठगने के धंधा के बारे में किसी ने अभी तक शिकायत भी नहीं की है। शायद उन्हें ऐसा लगता होगा। इन बाबाओं की वजह से उनके अपनों का स्वास्थ बेहतर हो रहा। खैर जो भी हो जब मीडिया की नजर इन सब पर पड़ी तो ये मुद्दा चर्चा में आ गया है। जब इस बारे में जिला सर्जन से  पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो पुलिस को पत्र भेजेगा और सुरक्षा गार्ड तैनात करेंगे।