logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जनार्दन स्वामी योगाभ्यासी मंडल का अमृत महोत्सव, नागपुर में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मलेन का होगा आयोजन


नागपुर: नागपुर में जनार्दन स्वामी योगाभ्यास मंडल द्वारा रामनगर में मंडल के 75वें अमृत महोत्सवी वर्ष के अवसर पर 7 से 9 नवंबर तक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग सम्मलेन का आयोजन होगा। इस आयोजन में पूरे भारत से लगभग चार हजार योग साधक, शिक्षक और योग प्रेमी सहभाग लेंगे। 

इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही उद्घाटन के दिन ७ नवंबर को राम खांडवे गुरूजी द्वारा रचित ‘अनुभवसिद्ध योगोपचार’ पुस्तक का विमोचन, केंद्रीय राज्य आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव करेंगे। राम खांडवे गुरूजी ने जानकारी दी है कि तीन दिवसीय योगोत्सव में विभिन्न संत, योगाचार्य और विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

खांडवे गुरूजी ने जानकारी दी कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रातः 4:30 से रात्रि 10 बजे तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुबह योग अभ्यास और रोगोपचार का सत्र, शाम को प्रवचन, योग दर्शन के साथ ही शुद्धिकरण क्रियाओं के सजीव प्रदर्शन भी होंगे। इसके अलावा नागपुर के प्रमुख मार्गों पर भव्य योग दिंडी यात्रा भी निकाली जाएगी।