logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर की बेटी अमृता राठौर पाल को जयपुर में मिला विशेष सम्मान, MBA से लेकर Occult Science तक का प्रेरणादायक सफर


नागपुर: नागपुर की बेटी अमृता राठौर पाल ने अपनी मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच से जीवन में नई पहचान बनाई है। हाल ही में जयपुर में आयोजित "अपनी किस्मत बदलो" भव्य समारोह में आचार्य कार्तिक मुखर्जी की अकादमी द्वारा उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा गया।

अमृता ने MBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी शुरू की थी। लेकिन विवाह और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। इसके बाद गृहिणी की भूमिका निभाते हुए उन्होंने कुछ समय तक home tuitions भी लिए, परंतु समय की असमानता और बच्ची की देखभाल के कारण उन्हें वह भी छोड़ना पड़ा।

जीवन में जैसे ही Occult Science की एंट्री हुई, अमृता का जीवन बदल गया। धीरे-धीरे उन्होंने Crystal Healing, Tarot Reading, Reiki Mastery, Vastu Shastra और Relationship Coaching में महारथ हासिल की और आज वे Emotional Intelligence Expert के रूप में भी जानी जाती हैं।

अमृता न केवल आत्मनिर्भर हैं बल्कि समाज के अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उनकी यह सफलता विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से कोई भी बाधा पार की जा सकती है। सम्मान पाकर अमृता ने कहा, "मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं आत्मनिर्भर बनूं और दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाऊं।"