logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

धवनकर पर लगे आरोप पर जांच समिति का ऐलान, कुलगुरु चौधरी बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के जान संपर्क अधिकारी धर्मेश धवनकर के खिलाफ लगे आरोपों के बाद कुलगुरु डॉ. शुभाष चौधरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पीआरओ पद से हटा दिया है। इसी के साथ जल्द से जल्द स्पस्टीकरण देने को भी कहा है। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, हमें मामले की जांच के लिए समिति बना दी है। रिपोर्ट के बाद डिपार्टमेंटल जांच शुरू करेंगे। इसी के साथ उन्होंने दोषियों पर बड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही।

चौधरी ने कहा कि, किसी भी प्राध्यापक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं थी। विश्वविद्यालय ने ऐसी किसी भी समिति का गठन नहीं किया है। अगर कोई शिकायत करता भी है तो वह सबसे पहले यूजीसी द्वारा बनाई गई जांच समिति है वहां जाएगी न की उसके लिये अन्य समिति का गठन होगा।

कुलगुरु ने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर वसूली करने के मामलों को लेकर पीड़ितों से सामने आने और शिकायत दर्ज कराने का आवाहन किया है। सर्कुलर जारी करते हुए कुलगुरु ने कहा कि, जितने भी लोगों से किसी भी व्यक्ति ने वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर पैसे मांगे हैं उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं। उन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बक्शा नहीं जाएगा।

खुद पर लगे आरोप को बताया निराधार

वहीं खुद पर लगे आरोप पर धवनकर ने निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि, मेरे ऊपर लगे आरोप पूरी तरह झूठे हैं। यह एक साजिश के तहत लगाए गए हैं। साथ यह भी कहा कि, सबसे पहले वह इस मामले पर कुलगुरु से बात करूंगा इसके बाद मीडिया में अपना पक्ष रखूंगा।

यह भी पढ़ें: 

  • RTMNU प्राध्यापक ब्लैकमेल केस: विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगा डॉ. धवनकर से जवाब, पीआरओ पद से हटाया