logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र के साथ एक और छल,उद्योग मंत्री की घोषणा के बावजूद टाटा-एयरबस प्रोजेक्ट गुजरात गया


नागपुर- औद्योगिक विकास के लिए महाराष्ट्र को एक और झटका लगा है.विमान निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वाकांक्षी परियोजना अब राज्य के बजाये गुजरात चली गयी है.वेदांत-फॉक्सकॉन के सेमीकंडकर प्रोजेक्ट के बाद यह दूसरी ऐसी परियोजना है जो राज्य के हाथ से छिटककर गुजरात के पाले में गिरी है.इस परियोजना का गुजरात चले जाना महाराष्ट्र के लिए तो बड़ा झटका है की लेकिन इसके साथ यह उपराजधानी के लिए भी बड़ा झटका है.खास है की टाटा एयरबस की यह परियोजना नागपुर के मिहान में लगाई जाये इसे लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने भरकस प्रयास किये। इसके लिए उन्होंने बाकायदा टाटा समूह के चेयरमैन को पत्र भी लिखा था.सिर्फ इतना ही नहीं वेदांत-फॉक्सकॉन परियोजना के गुजरात चले जाने के बाद राज्य के उदय सामंत ने बाकायदा बयान जारी करते हुए कहां था की वो और सरकार टाटा-एयरबस का प्रोजेक्ट नागपुर के मिहान में लगे इसके लिए एड़ी-चोटी का जोर लगायेंगे।मगर दुर्भाग्य न ही राज्य सरकार और न ही उद्योग मंत्री अपने दावे को पूरा करने से सफल साबित हुए.

22 हजार करोड़ की विमान बनाने की यह परियोजना अब गुजरात के वडोदा में स्थापित होगी। इसका औपचारिक ऐलान भी हो गया है.30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे।भारतीय वायुसेना के लिए सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनाने की जिम्मेदारी टाटा एयरबस को सौंपी गयी है.सरकार के स्वदेशी उपक्रम के तहत इस कंपनी के माध्यम से पूर्णतः स्वदेशी एयरक्राफ्ट का निर्माण किया जायेगा। इस परियोजना के  माध्यम से यह पहली बार होगा की सी-295 विमान का निर्माण पहली बार यूरोप के बाहर किसी देश में होगा। विमानों की आपूर्ति 2026 से 2031 के बीच कंपनी वायुसेना को करेंगी।पहले 16 विमान 2023 से 2026 के बीच बनकर तैयार होंगे।
 

यह भी पढ़े टाटा-एयरबस परियोजना को लेकर उद्योग मंत्री उदय सामंत ने क्या कहां था?
https://www.ucnnews.live/nagpur/vedanta-foxconn-project-went-to-gujarat-but-tata-airbus-project-in-mihan-itself-uday-samant-1663248232582