logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: फिर एक छात्रा ने लगाई फांसी, निजी कोचिंग क्लासेस में कर रही थी नीट की तैयारी


नागपुर: नागपुर के वानाडोंगरी स्थित मंगलमूर्ति कॉलोनी में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक 17 वर्षीय छात्रा ने सोमवार 14 जुलाई की रात करीब 11 बजे अपने बेडरूम में पंखे से साड़ी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मृतका की पहचान वैदेही अनिल उइके (उम्र 17) के रूप में हुई है। उसके पिता अनिल उइके नागपुर शहर पुलिस बल में कार्यरत हैं। वैदेही की बड़ी बहन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वैदेही ने इस साल नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन कम स्कोर आने के कारण वह दोबारा परीक्षा की तैयारी के लिए एक निजी ट्यूशन अकादमी में कोचिंग ले रही थी।

सोमवार को वह हमेशा की तरह ट्यूशन गई और शाम 7 बजे वानाडोंगरी स्थित अपने घर लौटी। इस दौरान उसके माता-पिता, जयश्री और अनिल, दोनों बाहर गए हुए थे और वे भी कुछ समय बाद घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि वैदेही की तबीयत बिगड़ी हुई थी। इसके बाद माता-पिता उसे शाम 7 बजे पास के शालिनीताई मेघे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसकी तबीयत मानसिक तनाव के कारण बिगड़ी है। प्राथमिक उपचार के बाद, वह रात 11 बजे माता-पिता के साथ घर लौट आई।

घर आने के बाद, वैदेही ने अपनी मां को बताया कि वह कपड़े बदलने के लिए बेडरूम में जा रही है। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई, तो उसके पिता ने किराएदारों को बुलाया और बेडरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अंदर वैदेही पंखे से लटकी हुई मिली। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी एमआईडीसी पुलिस को दी गई। पुलिस उपनिरीक्षक महेश पवार और स्टाफ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और थाना प्रभारी गोकुल महाजन के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक किशोरी माने आगे की जांच कर रही हैं।