logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

छत्रपति चौक पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत


नागपुर: धंतोली पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले छत्रपति चौक पर शुक्रवार तड़के एक तेज रफ़्तार सीमेंट मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के कंडेक्टर की मौके पर हो मौत हो गई। वहीं खापरखेड़ा निवासी ड्राइवर बंडू बुरबन्दे गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना सुबह तड़के 3:30 बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, सीमेंट मिक्सर का यह ट्रक तेज रफ्तार से नरेंद्र नगर की ओर से राहटे चौक की तरफ जा रहा था उसी दौरान ट्रक के ड्राइवर ने जैसे ही छत्रपति चौक पर राइट टर्न लिया उसी समय यह ट्रक पलट कर दुर्घटना का शिकार हो गया। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के कारण इस मार्ग पर यातायात नहीं था जिसके कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दुर्घटना में ट्रक में मौजूद कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

 इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक और  घायल चालक को ट्रक से निकालकर उसे मेडिकल अस्पताल पहुंचाया जहां घायल चालक का  इलाज जारी है। इस दुर्घटना के बाद  सड़क मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हुआ है और जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को घटनास्थल से हटाने का काम शुरू हुआ। पुलिस ने लापरवाही बरतने के चलते ट्रक चालक के खिलाफ  मामला दर्ज किया है जिसमें आगे की जांच जारी है।