logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

14 वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: जिले में पिछले कई दिनों ने बच्चों के अपहरण की खबरे सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि, पुलिस ने इस खबरों को अफवाह बताते हुए इस पर भरोसा नहीं करने की बात कही थी। पुलिस के इस दावे के बीच पुरानी कामठी थाना अंतर्गत एक नाबालिग बच्ची के अपहरण करने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि, मोहल्ले वालों की सतर्कता से अपहरण की कोशिश नाकाम हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।अपहरणकर्ता का नाम कमलेश सुरेश भुइया (25) झारखंड निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कामठी के खालसा लाइन निवासी 14 वर्षीय नाबालिग बुधवार रात करीब आठ बजे अपने ट्यूशन से पैदल घर जा रही थी। तभी आरोपी पहुंचा और उसकी पीठ पर हाथ मारकर उसका मुँह दबाने लगा। लेकिन बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के पैर पर लात मारी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज सुन्नते ही महोल्ले वाले बाहर निकले और दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। नाबालिग बच्ची के अपहरण का प्रयास होने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने विविध धाराओं पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं सरे आम हुए इस घटना का एक युवक ने वीडियो बना लिया है, जो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नागरिकों में भय का माहौल

बच्चा चोरी की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल खबरों के कारण नागरिकों में पहले से ही डर का माहौल था। वहीं अब सरे आम हुई नाबालिग बच्ची के अपहरण की घटना से डर को और बढ़ा दिया है। लोग अब अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं।