logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ताड़ोबा के मौसम की सही जानकारी देने के लिए लगाया जायेगा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन विद डिस्प्ले सिस्टम


नागपुर:नागपुर प्रादेशिक मौसम केंद्र ताडोबा वनपरिक्षेत्र में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन विद डिस्प्ले सिस्टम लगाने की तैयारी में है.अगले कुछ महीनों में ही यह काम पूरा किया जाएगा। इसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग और वन विभाग के बीच एक एमओयू करार भी होने जा रहा है. यह सिस्टम लगने से विदर्भ में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.इस सिस्टम के लग जाने की वजह से ताड़ोबा में रोज़ाना मौसम की सटीक जानकारी उपलब्ध होगी यह दावा मौसम विभाग द्वारा किया गया है.

विदर्भ में ताडोबा वन परिक्षेत्र प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र है. यहाँ बाघों को देखने लिए देश-विदेश से हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते है. लेकिन अचानक मौसम खराब होने से टूरिस्ट का नियोजन गड़बड़ा जाता है। इसका असर टूरिज्म पर पड़ता है। यही वजह है इस इलाके में टूरिज्म को बूस्टर मिले इस मकसद से ताडोबा वन परिक्षेत्र में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन विद डिस्प्ले सिस्टम लगाए जाने की तैयारी है. यह सिस्टम लगने से मौसम की सटीक जानकारी मिलने में आसानी होगी। 
 
मौसम विभाग के उप महानिदेशक एम एल साहू ने बताया की इस सिस्टम से टूरिस्ट को स्पॉट पर ही तापमान, बारिश, आर्द्रता, हवा की गति, हवा की दिशा और मौसम का मिजाज पता चल जाएगा। इस वेदर सिस्टम के लिए ताडोबा में वन विभाग के रिसोर्ट का चयन किया गया है. जहा ये अत्याधुनिक सिस्टम लगाया जाएगा। आने वाले कुछ दिनों में मौसम विज्ञान विभाग और वन विभाग के बीच एक एमओयू करार होगा। जिसके बाद इसी वित्त वर्ष में ही यह सिस्टम स्थापित हो जाएगा।  


देश में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए देश भर के 200 टूरिस्ट पॉइंट पर ऐसा ही सिस्टम स्थापित किया जाने वाला है.ताडोबा के साथ ही प्रादेशिक मौसम केंद्र नागपुर के राडार के एरिया के तहत आनेवाले 5 टूरिस्ट प्वाइंट पर भी यह व्यवस्था होगी। विदर्भ के ताडोबा और मध्यप्रदेश के 3 और छत्तीसगढ़ में 1 जगह यह सिस्टम लगेंगे। इससे पर्यटकों को मौसम के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी, जिसके माध्यम से वे अपनी यात्रा पर निर्णय ले सकेंगे।