logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

दिवाली से पहले अतिवृष्टि की नुकसान भरपाई किसानों के खातों में पहुंची


नागपुर -इस वर्ष किसानों की दिवाली अच्छी गुजरेगी।नागपुर जिले में जून से अगस्त तक अतिवृष्टि के कारण बाढ़ के कारण कृषि भूमि और किसानों को हुए  नुकसान की भरपाई के पैसे किसानों के खातों को जमा हो गए है. जिले के 1 लाख 97 हजार 273 किसानों के बैंक खाते में 273 करोड़ 10 लाख 3 हजार 109 रुपए की आर्थिक सहायता जमा की गई है। दिवाली से पहले किसानों के खातों में सानुग्रह अनुदान जमा राशि बड़ी राहत मानी जा रही है जिलाधिकारी डॉ विपिन इटनकर ने बताया की  जिला प्रशासन ने सरकार से कुल 339 करोड़ 68 लाख 52 हजार 202 रुपए की मांग की थी। जिले में 2 लाख 42 हजार 811 एकड़ क्षेत्र प्रभावित हुआ था। जबकि  2 लाख 67 हजार 92 किसानों की जमीन को नुकसान पहुंचा था। जिले को 339 करोड़ 68 लाख 53 हजार रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ है और बुधवार तक जिले में कुल नुकसान का 80.37% यानी 272 करोड़ 10 लाख 3 हजार 109 रुपए का अनुदान बैंक के जरिए 1 लाख 97 हजार 273 किसानों के खाते में जमा किया गया है। बची राशि आगामी एक हफ्ते के भीतर किसानों तक पहुंच जाने की जानकारी जिलाधिकारी ने दी है.

किसान पोर्टल पर अपलोड करें जानकारी 
जिलाधिकारी ने जिले के किसानों से ई पीक पाहणी पोर्टल और ऐप में अपने कृषि से सम्बंधित जानकारी अपलोड़ करने का निवेदन किया है.जिलाधिकारी के मुताबिक किसान सरकार की इस व्यवस्था का लाभ लेते हुए अपने खेतों में लगाई गयी फसलों की जानकारी पोर्टल में अपलोड कराये क्यूंकि अब कृषि संबंधी व्यवस्था इसी पोर्टल के जरिये ऑनलाईन रहेगी। अब तक जिले में सिर्फ 30 % किसानों ने ही अपने पोर्टल की जानकारी फीड करवाई है.