logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा चुनाव के पहले फिर बैलेट की सुगबुगाहट, नागपुर में राजनीतिक दलों ने बनाई समिति; निर्वाचन आयोग से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में अब फिर एक बार बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग ने जोर पकड़ रही है। आगामी मनपा और स्थानीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने को लेकर नागपुर शहर के प्रमुख राजनीतिक दलों ने मिलकर एक संयुक्त समिति का गठन किया है। कांग्रेस नेता कुणाल राउत ने जानकारी देते हुए कहा कि, "समिति जल्द ही राज्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात करेगी औपचारिक रूप से बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग करेगी। वहीं मांग नहीं माने जाने पर तीव्र आंदोलन की चेतवानी भी दी। 

सोमवार को शहर के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व पालक मंत्री नितिन राउत के बेटे कुणाल राउत ने कहा कि, दुनिया के सभी विकसित देशों में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं। हम भी काफी समय से इसकी मांग कर रहे हैं। 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ईवीएम पर कई गंभीर आरोप लगे। इन आरोपों को देखते और लोकतंत्र को देखते हुए नागपुर शहर की तमाम एक विचारधारा वाली पार्टी ने मिलकर समिति का गठन किया है। 


राउत ने आगे कहा कि, इस समिति में सभी राजनीतिक दल शामिल है। कांग्रेस, बीएसपी सहित तमाम वो पार्टियां हैं जो एक विचारधारा को मानती हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम 18 अगस्त को इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। और तमाम मनपा सहित निकाय के चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग करेंगे। 

राउत ने आगे कहा कि, "इस दौरान अहम कई तरह के कार्यक्रम भी चलाएंगे। जिसमें लोगों में अवेयरनेस लाना, सिग्नेचर अभियान शामिल है। इसी के साथ हम मतदान अभियान भी चलाएंगे। जिसके माध्यम से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करेंगे।