logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस ने माहौल बनाने किया शुरू, डिजिटल वैन से दिखाई जा रही यात्रा


नागपुर: राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओ ने जनसमर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में दक्षिण नागपुर विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल वैन के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। पार्टी नेता गिरीश पांडव के नेतृत्व में यह डिजिटल वैन निकाली गयी।

इसपर बोलते हुए पांडव ने कहा, कन्याकुमारी से निकली कॉग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो पद यात्रा महाराष्ट्र में दाखिल हो चुकी है। और 15 नवम्बर को यह यात्रा विदर्भ में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस ने जनसमर्थन जुटाना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस नेता गिरीश पांडव ने बताया की यह वैन दक्षिण नागपुर के विविध इलाकों का दौरा कर पदयात्रा की लाइव तस्वीरें प्रसारित करेगी। उन्होंने कहा की भाजपा देश को जोड़ने में लगी है वही इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस द्वारा देश को जोड़ने का काम शुरू है।