logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भारतीय जनता पार्टी राज्य में टीबी के मरीजों का लेगी पालकत्व,मोदी के जन्मदिन पर मनाया जायेगा सेवा पखवाड़ा


नागपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य भारतीय जनता पार्टी राज्य भर में सेवा पखवाड़ा मनाएगी।यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.उन्होंने बताया की भारतीय जनता पार्टी सम्पूर्ण रूप से राज्य के टीबी मरीजों का पालकत्व स्वीकारेगी।इस दौर में भाजपा के कार्यकर्त्ता न केवल टीबी के मरीजों को खोजेंगे बल्कि इलाज का पूरा खर्च उठाते हुए जब तक मरीज पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते उसका पालकत्व स्वीकार करेंगे।

बावनकुले ने बताया की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।जिसके तहत 17- 18 सितंबर को रक्तदान शिविर लिया जायेग,19 और 20 तारीख को हेल्थ कैम्प लिया जायेगा,21 से 24 तारीख के दौरान जल ही जीवन कार्यक्रम के तहत सामाजिक आयोजन किये जायेगा।बावनकुले ने बताया की इसी दौर में दिव्यांग जनता के लिए वयश्री योजना के तहत दिव्यांग लोगों को स्वास्थ्य और मेडिकल सामग्रियों का वितरण किया जायेगा।इसके लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की मदत लिए जाने के साथ भाजपा के नेता चंदा भी जमा करेंगे। 25 तारीख को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यानमाला का आयोजन किये जाने के ही साथ मन की बात के भव्य प्रसारण की व्यवस्था राज्य भर में की जायेगी।25 और 26 सितंबर को वृक्षारोपण कार्यक्रम लिया जायेगा। उन्होंने बताया की इस पुरे आयोजन के दौरान भाजपा के सभी विधायक,सांसद और जनप्रतिनिधि सहयोग देंगे।