logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे में भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन, लोगों को सभा स्थल तक ले जाने बनाई योजना


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को समृद्धि हाईवे सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने नागपुर पहुंच रहे हैं। एम्स नागपुर के परिसर में मोदी के जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी आगामी मनपा चुनाव को देखते हुए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। भाजपा के सभी पूर्व नगरसेवक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और पार्टी के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इकट्ठा करने का आदेश दिया गया है, इसलिए सभी ने उस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।

क्षेत्र के हर पूर्व पार्षद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई है और सड़क के दोनों ओर भीड़ जुटाने के लिए वह जो रास्ता अपनाने जा रहे हैं. उस वार्ड के विधायक व पूर्व पार्षदों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 5 से 10 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है। उसके लिए आपली बसों और निजी कारों की व्यवस्था करने का आदेश दिया।

नागपुर ग्रामीण से 15 हजार लोग आएंगे, इसके लिए जगह-जगह वाहनों की व्यवस्था की गई है। नगर अध्यक्ष प्रवीण दटके व ग्रामीण अध्यक्ष अरविंद गजभिये ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की और वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।