logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Buldhana: सड़क पार करते समय हादसे में एक की मौत


चिखली: शहर से सटे हाईवे पर अपनी बाईक से सड़क पार करते समय एक एसटी बस के पहिए  के नीचे आ जाने से 36 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक हाइवे जाम कर दिया. हालात देख वाहन चालक घटना स्थल पर ही वाहन छोड कर फरार होकर पुलिस थाने में पहुंचा. यह हादसा हाल ही में हुआ. 

मिली जानकारी के अनुसार सतीश आव्हले (36) नामक व्यक्ति शहर के आर.एस. सहारा पार्क  का निवासी है. यह अपनी बाइक पर सवार होकर चिखली से चव्हाणवाडी की ओर जा रहे थे. इस दौरान हाइवे मार्ग पर मेहकर से चिखली की ओर तेजी से आ रही एसटी बस क्र.एमएच-40 वाई-5898 से चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया. जिससे एसटी बस ने रस्ता पार करनेवाले बाइक चालक आव्हले को टक्कर मार दी. इस हादसे में सतीश अव्हले को गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

इस घटना के बाद चव्हाणवाड़ी के नागरिकों ने कुछ देर के लिए हाईवे जाम कर दिया. यह देख एस.टी. चालक घटनास्थल पर ही अपना वाहन छोड कर फरार होकर पुलिस थाने पहुंचा. नागरिकों के अनुसार कई बार उन्होंने इस स्थान पर गतिरोधक लगाने की मांग की किंतु इस ओर अब तक संबंधित अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया. इस सिलसिले में विष्णु आव्हले की शिकायत पर चिखली पुलिस ने एसटी बस क्र.एमएच 40 - 5898 के चालक को अपने कब्जे लेकर बस जब्त की है. एसटी बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया.