logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, घबराकर बस से कूदा यात्री, हुई मौत


नागपुर: नागपुर-जबलपुर महामार्ग से आ रही एक एसटी बस ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई। बस के दुर्घटना होते देख बस में सवार एक यात्री जान बचाने उससे कूद गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इजाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान कालिदास संस्कृत विद्यापीठ के वित्त विभाग प्रमुख डॉ कैलाश मून के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर -जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44  पर निजी ट्रेवल्स  से  ३५  यात्री  अपने  गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी बीच बस चालक के सीने में दर्द उठा, जिसके कारण बसचालक बनवारी लाल सोनावने का बस से नियंत्रण छूट गया, और बस पुल की सुरक्षा दीवार से टकरा गई। जिसके कारण बस की पहली सीट पर बैठ डॉ कैलाश मून घबराकर बस से नीचे  कूदे   और  गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय नागरिकों की सहायता से डा मून को रामटेक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर  उन्हें नागपुर  लाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। वैसे  इस दुर्घटना में  किसी अन्य यात्रियों को चोट नहीं आई थी।