logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आत्महत्या की धमकी देकर युवक नाबालिग दोस्त से कर रहा था शारीरिक सुख की मांग,पहुंचा हवालात


नागपुर- बीते दो साल की दोस्ती में आरोपी युवक ने युवती से शारीरिक सुख की मांग की,इतना ही नहीं मांग को ख़ारिज कर दिए  जाने पर आरोपी ने आत्महत्या किये जाने की धमकी दी.आरोपी से परेशान युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद विनयभंग की धाराओं के साथ आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है. इस मामले में 19 वर्षीय आरोपी प्रवीण ठाकरे लोहारा का निवासी है.पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता 16 वर्षीय नाबालिग बारहवीं की विद्यार्थी है.जब वह 10 वी में थी तब उसकी आरोपी प्रवीण से जान पहचान हुई.बीते दो सालों से उनके बीच मित्रता थी.प्रवीण एक कपडे की दुकान में काम करता है.पीड़िता के कॉलेज जाने के समय दोनों अक्सर बातें किया करते थे.प्रवीण पीड़िता से एकतरफा प्रेम करने लगा.बीती 1 जुलाई को प्रवीण ने पीड़िता से शादी किये जाने की मंशा व्यक्त की,पीड़िता अपने भविष्य और पढाई के चलते इसके लिए तैयार नहीं थी तो उसने मना कर दिया। लेकिन आरोपी ने उससे शारीरिक सुख की मांग की जिसे पीड़िता लगातार नकारती है.इस मांग के साथ आरोपी लगातार उसे आत्महत्या की धमकी दे रहा था.आरोपी की इस हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने अपनी माँ के साथ उमरेड थाने में पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया.