logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मंत्रिमंडल विस्तार: किसकी लगेगी लॉटरी? खोपड़े, मेघे या दटके


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में आयोजित होने वाले शीतकालीन सत्र के पहले मंत्रिमंडल विस्तार करने की बात कही है। उपमुख्यमंत्री के ऐलान के बाद जिले से कौन मंत्री बनेगा इसको लेकर चर्चा शुरू हो गए है। मंत्री की रेस में कृष्ण खोपड़े, समीर मेघे, विधान परिषद सदस्य दटके का नाम चल रहा है। 

2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जिले की 11 सीटों में से छह पर जीत हासिल कर ली थी। जिनमें दक्षिण-पश्चिम से देवेंद्र फडणवीस, पूर्व से कृष्ण खोपड़े, हिंगना से समीर मेघे, मध्य नागपुर से विकास कुंभारे, कामठी से टेकचंद सावरकर, दक्षिण नागपुर से मोहन मते हैं।

देवेंद्र फडणवीस रहेंगे पालकमंत्री

पिछली देवेंद्र फडणवीस सरकार में नागपुर से चंद्रशेखर बावनकुले को मंत्री बनाया गया था। इसी के साथ उन्हें जिले का पालकमंत्री का प्रभार भी दिया गया था। हालांकि, अब वह महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष हैं। जिसके कारण मंत्री बनने की रेस में उनका नाम पहले ही कट हो चुका है।  

ग्रामीण क्षेत्र से लग सकता है नंबर

नागपुर शहर से देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री हैं। साथ ही वह जिले के पालक मंत्री भी हैं, जानकारों की मानें मंत्रिमंडल विस्तार के बाद वह प्रभार अपने पास ही रखेंगे। इसके देखते हुए अब शहर से किसी के मंत्री बनाए जाने की संभावना बेहद कम है। वहीं राजनीतिक पंडितों की मानें तो इसमें ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विधायकों की लॉटरी लग सकती है।

मेघे रेस में सबसे पहले 

मंत्री बनने की रेस में समीर मेघे के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। वह 2014 से हिंगना विधानसभा सीट से  विधायक हैं। 2019 के चुनाव में वह फडणवीस के बाद सबसे ज्यादा वोट लेकर विधानसभा पहुंचे थे। इसी के साथ वह फडणवीस के गुड बुक में भी शामिल है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो उन्हें शिंदे-फडणवीस सरकार में राज्यमंत्री का पद मिल सकता है। वहीं शिंदे गुट के विधायक आशीष जैस्वाल भी लगातार मंत्री पद के लिए अपनी ताकत लगाए हुए हैं।