logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जबरन संपत्ति हथियाने के मामले में भोपाल के मन्नत बाबा समेत 7 पर मामला दर्ज 


नागपुर: मध्य कैंसर पीड़ित महिला की संपत्ति अपने नाम किये जाने के मामले में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक बाबा के साथ अन्य लोगो पर नागपुर में मामला दर्ज हुआ है.इस मामले में मध्य प्रदेश के चर्चित मन्नत बाबा उर्फ संजय कुमार सिंह सहित 7 आरोपियों के खिलाफ नागपुर के सदर थाने में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि मन्नत बाबा व अन्य आरोपियों ने मिलीभगत कर नागपुर की कैंसर पीड़ित महिला की संपत्ति अपने नाम कराने की साजिश रची। इस काम में मन्नत बाबा उर्फ संजय कुमार सिंह के ही साथ ,नागपुर के देवीदास गावंडे , गीता देवीदास गावंडे, धीरज गावंडे, कुणाल गावंडे, दिनेश आचार्य  और प्रमोद डवले शामिल हैं। आरोपियों में कुछ ने दस्तावेज बनाने में मदद की है। न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस ने इस मामले में मुक़दमा दर्ज किया है. 

एनजीओ एक्शन कमेटी और एड. वी.वी. महंत ने प्रियंका की ओर से कोर्ट में गुहार लगाई गई थी. मोहन नगर निवासी प्रियंका शंभरकर ने सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। प्रियंका ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता की मौसी कुसुम शंभरकर को बच्चे नहीं थे। कुसुम मध्यप्रदेश मंत्रालय (भोपाल) में कार्यरत थीं और उन्होंने  प्रियंका को बचपन में दत्तक लिया था। प्रियंका की सारी जिम्मेदारी कुसुम शंभरकर उठा रही थीं। कुसुम की मन्नत बाबा से भोपाल में पहचान हुई थी, तब से वह पूजा-पाठ के सिलसिले में उससे मिलती थीं। 

वर्ष 2009 में सेवानिवृति के बाद कुसुम शंभरकर नागपुर में ही रहती थीं। कैंसर होने से उन्हें 9 सितंबर 2021 को मानकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान 5 दिसंबर 2021 को आखिरकार कैंसर से उनकी मौत हो गई। जिसके बाद  मन्नत बाबा  कुसुम शंभरकर के अंतिम संस्कार के तीसरे दिन घर पर पूजा के समय पहुंचा और प्रियंका को बताया कि कुसुम ने संपत्ति उसके नाम कर दी है. यह सुनकर प्रियंका के होश उड़ गए और मामला अदालत में पहुंचा।