logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

पीएम मोदी समेत संवैधानिक संस्थाओं पर आपत्तिजनक बातें कहने वाले पीएसआई पर मामला दर्ज,लटक रही गिरफ़्तारी की तलवार


नागपुर -नागपुर पुलिस ने  पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा सेवा नियमों को तोड़ते हुए अमर्यादित टिप्पणी करने के चलते मामला दर्ज किया गया है.कोतवाली थाने में यह  मामला दर्ज किया गया है.पीएसआई फ़िलहाल भंडारा में कार्यरत है और अपनी सर्विस के दौरान लंबे समय तक नागपुर में भी कार्यरत रह चुका है. पीएसआई ने  देश की सम्मानित संस्थाओं के ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट की है. पीएसआई सचिन सूर्यवंशी फ़िलहाल भंडारा सिटी पुलिस में कार्यरत बताया जा रहा है। पीएसआई ने अपने फेसबुक अकाउंट में विशेष धार्मिक त्यौहार को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.जिसकी शिकायत एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कोतवाली पुलिस थाने में की इसी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.फ़िलहाल उसे गिरफ़्तार नहीं किया गया है.
कानून -व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाला ही अगर सिस्टम को बुरा बताकर टिप्पणियां करने लगे तो समाज में वैमनस्यता होगी। इतना ही नहीं देश की सम्मानित संस्थायों और प्रधानमंत्री जैसे  गरिमा वाले पद व दूसरे नेताओं पर आपत्तिजनक बातें करें तो यह गंभीर हो जाता है.सचिन सूर्यवंशी नामक यह विवादित पीएसआई कुछ समय पहले तक नागपुर शहर पुलिस दल में तैनात था और अभी उसकी पोस्टिंग भंडारा सिटी पुलिस में  है। 2 दिन पहले सूर्यवंशी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर धार्मिक विशेष के त्यौहार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी इसके अलावा उसने प्रधानमंत्री व अन्य प्रतिष्ठित लोगों व नेताओं के बारे में भी कुछ आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक के माध्यम से किए थे। सूर्यवंशी की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत मिलने के बाद इस पीएसआई के खिलाफ आईटी एक्ट और धार्मिक भावना आहत करने के चलते विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
वर्तमान में भंडारा सिटी पुलिस में कार्यरत पीएसआई सूर्यवंशी ने भंडारा के एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ भी फेसबुक में ज़हर उगला था उसने उस जनप्रतिनिधि पर 100 करोड़ रूपए गुवाहाटी ले जाने का उल्लेख किया था.
एक पीएसआई द्वारा इस तरह का आचरण प्रदर्शित कर सेवा की मर्यादा को तोड़े जाने के मामले को नागपुर  पुलिस के साथ ही भंडारा पुलिस के आला अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है कहां जा रहा है कि शीघ्र ही इस विवादित पीएसआई के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।