logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डब्ल्यूसीएल के सिविल इंजिनियर को रिश्वत लेते सीबीआई ने किया गिरफ्तार


नागपुर -केंद्रीय जांच ब्यूरो के एंटी करप्शन दस्ते ने 10 हजार रुपये की लेते हुए डब्ल्यूसीएल वणी खादान के इंचार्ज  सिविल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। इंजीनियर ने एक ठेकेदार से बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. जिसकी शिकायत मिलने के बाद सीबीआई के दस्ते ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

 केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम को शिकायत मिली थी की डब्ल्यूसीएल वणी की निलजई खदान के इंचार्ज सिविल इंजीनियर बी.यू. वाघमारे ने  एक ठेकेदार से बिल पास करवाने के एवज में 14000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।शिकायतकर्ता ठेकेदार ने नयगांव मेन रोड डब्ल्यूसीएल परिसर में जीआई शीट लगाने व मरम्मत का कार्य किया था और उसका बिल पास करवाने के लिए वह आरोपी सिविल इंजीनियर वाघमारे के पास पहुंचा था। जहां उससे ₹14000 की रिश्वत की मांग की थी लेकिन ₹10000 में सौदा तय हुआ था।
 रिश्वत नहीं देने की इच्छा के चलते ही ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी थी। सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर वणी एरिया में  इंजीनियर को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम अब आरोपी के घर व कार्यालय की भी छानबीन कर रही है।