logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

टाटा सांस के अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा पत्र, कहा- हम मिहान में लगाएंगे उद्योग 


नागपुर: टाटा सांस (Tata Sons) के प्रमुख नटराजन चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran) ने मिहान (Mihan) को लेकर बड़ी बात कही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Central Ministers Nitin Gadkari) के पत्र को जवाब देते हुए चंद्रशेखरन ने लिखा है, टाटा मिहान में निवेश का इक्छुक है और आने वाले समय में हम वहां निवेश करेंगे। 

ज्ञात हो कि, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सात अक्टूबर को टाटा सांस प्रमुख को पत्र लिखा था। जिसमें केंद्रीय मंत्री ने नागपुर में निर्मित मिहान सेज में उद्योग लगाने पर विचार करने का आग्रह किया था। टाटा प्रमुख ने नागपुर में हुए विकास पर संतोष जताते हुए भविष्य में मिहान में निवेश के लिए  वेड के संपर्क में बने रहने का आश्वासन दिया। 

वेद के उपाध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने कहा की नागपुर के मिहान सेज में बड़ी मात्रा में जमीन उपलब्ध है। टाटा समूह के पास कई प्रकार के उद्योग और व्यवसाय हैं। मिहान में उसकी एयरलाइंस एयर इंडिया और विस्तारा के अनुरूप एक एमआरओ स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा की  टाटा ग्रुप के बिग बास्केट के लिए मिहान में बड़े गोदाम बनाए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा, इसके पास मिहान में टाटा समूह के ताज ग्रुप ऑफ होटल्स के लिए भी गुंजाइश है। साथ ही उन्होंने कहा कि टाटा का तनिष्क ब्रांड आभूषण कारोबार में काम कर रहा है और उसके लिए भी नागपुर के मिहान प्रोजेक्ट में मौका है। प्रदीप माहेश्वरी ने यह भी कहा कि अगर टाटा की टीम मिहान में भूमि देखने आती है तो हम उनकी मदद करेंगे।