logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

'छत्रपति शिवाजी माता-पिता से ज्यादा पूज्यनीय', केंद्रीय मंत्री गडकरी ने विवाद पर दी प्रतिक्रिया


नागपुर: राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के बयान को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। वहीं जिस समय राज्यपाल ने यह भाषण दिया उस समय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार भी वहां मौजूद थे। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री ने भी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग पूछ रहे हैं कि, मौजूद रहने के बावजूद मंत्री ने राज्यपाल को क्यों नहीं रोका। वहीं इस पर गड़करी की पहली प्रतिकिया सामने आई है। जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवजी महाराज को माता-पिता से बड़ा पूज्यनीय बताया है।

सोमवार को गडकरी के कार्यालय के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया। जिसमें 30 सेकण्ड का एक वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो में नितिन गडकरी बेहद भावुक लहजे में छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। शिवजी महाराज हमारे भगवन वाले कैप्शन लिखते हुए केंद्रीय मंत्री ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे भगवान हैं! हम अपने माता-पिता से भी बढ़कर छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति वफादार हैं। क्योंकि उनका जीवन हमारा आदर्श है।"

आगे बोलते हुए गडकरी ने छत्रपति शिवजी महाराज की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा,  “यशवंत! प्रसिद्ध! भाग्यवान! ताकतवर! जनता का राजा !! संकल्प के महामेरु ! बहुत समर्थन! स्थिरता का निर्धारण! धनी योगी!!" उन्होंने आगे कहा, वह डीएड-बीएड करने वाला राजा नहीं थे, बल्कि वह राजा था जिसने अपने ही बेटे को कड़ी सजा दी थी।"