logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा निर्णय, मनपा को ऑरेंज सिटी वार्टर्स से करार रद्द करने का दिया आदेश


नागपुर: नागपुर शहर में जलापूर्ति करने वाली कंपनी ओसीडब्लू की सेवाओं को रद्द करने की प्रक्रिया नागपुर महानगर पालिका द्वारा शुरू किये जाने की जानकारी निकल कर सामने आयी है. बीते कई वर्षो से कंपनी जलापूर्ति के काम की जिम्मेदारी संभाल रही है लेकिन कम्पनी परफॉर्मेंस अपेक्षा के अनुरूप अब तक दिखाई नहीं दे रहा है.

रविवार को सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा ओसीडब्लू का विषय उठाया गया था.. लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए सीएम ने कंपनी का करार रद्द करने की दिशा में काम  किये जाने का निर्देश मनपा को दिया है. जिस पर काम भी शुरू हो चुका है.

नागपुर में जलवितरण की जिम्मेदारी संभालने वाली कंपनी के कामकाज पर लगातार सवाल उठते रहे है,खास तौर से जनप्रतिनधि कंपनी की सेवाओं को और कामकाज के तरीको को लेकर लगातार सवाल उठा रहे है. बीते महीने सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मनपा मुख्यालय में बैठक की थी.

इस बैठक में गड़करी  कंपनी को एक महीने के अंदर काम सुधारने की ताकीद दी थी. इसके बाद रविवार को सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी ये विषय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाया गया था. लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए सीएम ने कंपनी का करार रद्द करने की दिशा में काम  किये जाने का निर्देश मनपा को दिया है.

जो जानकारी'मिली है उसके मुताबिक मनपा जल्द कंपनी को कामकाज में सुधार का अंतिम नोटिस देने की तयारी कर रही है अगर इसके बाद भी कामकाज में कोई सुधार नहीं होता दिखाई दिया तो कंपनी से करार रद्द किये जाने की दिशा में मनपा आगे बढ़ेगी।