logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चाइल्ड पोर्नो ग्राफ़ी मामले पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कामठी सहित देश के 59 ठिकानों पर मारे छापे


नागपुर: चाइल्ड पोर्नो ग्राफ़ी मामले में जिले के कामठी सहित देश के 59 ठिकानो पर रेड मारी है। सुबह से शुरू हुई यह छपेमारी कई घंटो तक चली। इस दौरान सीबीआई के अधिकारीयों ने शाम सात बजे तक लोगों से पूछताछ की। सीबीआई ने इस कार्रवाई को मेघ चक्र नाम दिया था। हालांकि, इस मामले में किसी की भी गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
 

इंटरपोल से मिली थी सूचना 

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में इंटरपोल सिंगापुर की ओर से कुछ गोपनीय जानकारी सीबीआई को मिली थी। न्यूजीलैंड पुलिस ने भी इस मामले में ठोस जानकारी सीबीआई को उपलब्ध कराई थी। जिसके बाद सीबीआई ने दो वीडियो डाउनलोड कर उसे वायरल करने के मामले में दर्ज की और इस कार्रवाई को अंजाम दिया। देश के 21 राज्यों के 59 ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई।
 

50 संदिग्ध आरोपियों की पहचान 

भारतीय नागरिकों द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो डाउनलोड कर ‌उसे वायरल का खुलासा सीबीआई जांच में हुआ है। इस कार्रवाई के दौरान अनेक इलेक्ट्रानिक उपकरण, जिसमें मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए गए हैं। फिलहाल 50 संदिग्ध आरोपियों को इस प्रकरण में सीबीआई ने ढूंढे हैं। उनसे जब्त किए गए इन उपकरणों की साइबर फोरेंसिक डूल के माध्यम से जांच शुरू है।