logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तापमान और उमस से नागरिक हुए हलाकान, एक हफ्ते तक ऐसे ही बना रहेगा विदर्भ का मौसम; बारिश के लिए करना पड़ेगा इंतजार


नागपुर: विदर्भ में मॉनसून की रफ्तार थम सी गई है। नागपुर समेत पूरे क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से बारिश नहीं हो रही, जिससे गर्मी और उमस ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। तापमान 33–35 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जबकि नमी का स्तर 70% से अधिक दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में नया कोई कम दबाव क्षेत्र (Low Pressure System) नहीं बन रहा है, जिसके चलते मानसूनी गतिविधियाँ ठप पड़ी हैं। इसका असर विदर्भ सहित पूरे मध्य भारत पर पड़ा है।

अगले पांच से सात दिनों तक मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि कुछेक इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन वह भी राहत देने के लिए नाकाफी होगी। 

मिलेगी राहत फिर पड़ेगी वैसी गर्मी 

मौसम विभाग के नागपुर केंद्र के वैज्ञानिक प्रवीण कुमार ने बताया कि, वर्तमान में नागपुर सहित विदर्भ में उमस हो रही है। हालांकि, आने वाले कुछ एक दो दिन में इसमें कमी आएगी और लोगों को ठण्ड महसूस होगी। लेकिन उसके बाद फिर से उसी तरह की स्थिति बन जाएगी।