logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी में बादलों की आंख-मिचौली जारी, बारिश गायब; उमस और गर्मी से बेहाल नागपुरवासी


नागपुर: विदर्भ की उपराजधानी नागपुर में पिछले पांच दिनों से आसमान पर बादलों की मौजूदगी जरूर दर्ज हो रही है, लेकिन ये बादल शहरवासियों के लिए राहत नहीं, बल्कि और ज़्यादा परेशानी लेकर आए हैं। घने बादलों के बीच सूरज की आंखमिचौली और बेमौसम उमस ने जनजीवन को बेहाल कर रखा है।

बारिश की आस में टकटकी लगाए बैठे नागपुरवासियों को उम्मीद थी कि अबकी बार बादल बरसेंगे, लेकिन शहर में एक बूँद तक नहीं टपकी। नतीजा यह रहा कि दिन में चढ़ता तापमान और हवा में बढ़ती नमी ने चिपचिपी गर्मी को और भी असहनीय बना दिया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में नमी का स्तर 74 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे लोगों को  चिपचिपाहट और बेचैनी महसूस हो  रही है।

20 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम 

बारिश नहीं होने के कारण उपराजधानी का तापमान बढ़ने लगा है। सुबह से तेज गर्मी शुरू हो जा रही है, वहीं दोपहर के समय तेज धुप पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 20 जुलाई तक इसी तरह का तापमान बना रहेगा। 

ऐसा रहा विदर्भ का तापमान:

क्रमांकजिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 
1अकोला 33.626
2अमरावती 33.423.5
3भंडारा 3422
4बुलढाणा 29.223
5चंद्रपुर 3525
6गडचिरोली 3324.6
7गोंदिया33.424.4
8वर्धा 3425.8
9वाशिम 31.223.2
10यवतमाल 31.423.2
11नागपुर 35.225.8