logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विदर्भ में ठंड ने पकड़ी रफ्तार; 10.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा गोंदिया, नागपुर का न्यूतनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज


नागपुर: विदर्भ में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है! सर्द हवाओं के बीच सुबह की ठिठुरन अब साफ़ महसूस होने लगी है। गुरुवार को उपराजधानी नागपुर में पारा गिरकर 12 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। समूचे विदर्भ क्षेत्र में अचानक कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि विदर्भ में अब शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है, जिसके लिए नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को विदर्भ के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। नागपुर में न्यूनतम तापमान 12.0°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि गोंदिया पूरे क्षेत्र में 10.5°C के साथ सबसे ठंडा रहा। ठंड का सबसे ज्यादा असर उत्तर दिशा से आ रही सूखी और बर्फीली हवाओं के कारण महसूस किया जा रहा है। गोंदिया के बाद वाशिम (11.6°C), यवतमाल (12.0°C) और अमरावती (12.3°C) में भी रात और सुबह के समय तीव्र ठंड रही।

शुक्रवार को जारी किये आकड़ो के अनुसार, विदर्भ के तमाम जिलों का न्यूनतम तापमान: 

  • अकोला: 13.5°C
  • बुलढाणा: 13.8°C
  • ब्रह्मपुरी: 14.0°C
  • चंद्रपुर: 13.2°C
  • गढ़चिरोली: 13.0°C
  • वर्धा: 12.8°C
  • वाशिम: 11.6°C
  • यवतमाल: 12.0°C

मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ में ठंड बढ़ने का मुख्य कारण उत्तरी दिशा से आने वाली बर्फीली और सर्द हवाएँ हैं, जो हिमालयी क्षेत्रों में हुए ताज़ा और व्यापक हिमपात के बाद मैदानी इलाकों की ओर बह रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से उत्तरी पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे हवाएँ अत्यधिक ठंडी हो गई हैं। ये शुष्क और शीतल हवाएँ विदर्भ क्षेत्र तक पहुँचकर तापमान में तेज़ी से गिरावट ला रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस या उससे भी अधिक नीचे दर्ज किया जा रहा है। 

देखें वीडियो: