logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्योग का आना और जाना कोई एक-दो महीने का काम नहीं, मुख्यमंत्री शिंदे बोले- हम रुके कामों को पूरा कर रहे


नागपुर: कोई भी प्रोजेक्ट और इंडस्‍ट्री आती-जाती नहीं है, दो-तीन महीने में इंडस्‍ट्री आती-जाती नहीं है। यह कोई जादू की छड़ी नहीं है, कुछ लोग आरोप लगा सकते हैं। हमारी सरकार इंडस्ट्री को बढ़ावा देने वाली सरकार है। तीन महीने में किया गया काम निकट भविष्य में दिखाई देगा। शनिवार को नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री अपने एक दिन के भंडारा दौरे पर हैं। वहां जाने के लिए वह नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा, "जल्द ही देखा जाएगा कि बड़े प्रोजेक्ट आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को आश्वासन दिया है कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।225 विकास परियोजनाओं के लिए दो लाख करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।"

रुके हुए काम कर रहे पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा, "पिछले ढाई महीने की सरकार में हम ढाई साल से रुके हुए प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे हुए हैं। तेज गति से सभी प्रोजेक्ट पुरे हों इस पर हम काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, “हमारी सरकार शिवसेना बीजेपी की गठबंधन सरकार है, बाला साहेब के विचारों को यह सरकार काम को प्राथमिकता दे रही है। यह उन परियोजनाओं को गति देने का काम कर रहा है, जो पिछले ढाई साल से लंबित थीं। जिन लोगों का कोई काम नहीं है, उनके बारे में मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।”

अव्हाड पर कार्रवाई नियमो के अनुसार 

राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता जीतेन्द्र अव्हाड को ठाणे के एक मल्टीप्लेक्स में दर्शक के साथ मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। विपक्षी दल इसको लेकर लगातर सरकार पर हमलवार है। वहीं अब इसपर मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिकिया दी है। उन्होंने कहा, राकांपा नेता अव्हाड के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पूरी तरह नियमों के अनुसार है। इसमें कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है।”