logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तीन कांग्रेस, एक पर एनसीपी का कब्ज़ा, अवंतिका लेकुरवारे बनी महिला एवं बाल कल्याण सभापति


नागपुर: जिला परिषद की विषय समितियों के सभापति पद के चुनाव मंगलवार को हुए इस चुनाव में कांग्रेस को बहुमत के आधार पर जीत मिली। 4 सभापति पद के लिए हुए चुनाव में तीन में कांग्रेस जबकि गठबंधन में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस को एक पद मिला। 

जिला परिषद में सत्ता पक्ष नेता अवंतिका लेकुरवारे महिला एवं बाल कल्याण जबकि मिलिंद सुटे ने समाज कल्याण सभापति पद पर विजय हासिल की। इसके साथ दो अन्य समितियों कृषि और शिक्षा में कांग्रेस के राजू कुसुमरे और एनसीपी के प्रवीण जोध जीत हासिल की। खास है की हाल ही में हुए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बगावत करने वाले कांग्रेस के सदस्य इस चुनाव में अनुपस्थित रहकर अपना विरोध दर्ज कराया।

वरिष्ठों से सलाह-मशविरा करेंगे कार्रवाई

58 सदस्यीय नागपुर जिला परिषद में सभापतियों के चुनाव में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 38 जबकि विपक्ष को 13 मत मिले। कुछ दिन पूर्व ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के बगावत करने वाले कांग्रेस के सदस्य इस चुनाव में अनुपस्थित रहे। पार्टी के इन सदस्यों की इस भूमिका को लेकर पार्टी की सत्ता पक्ष नेता ने वरिष्ठों से सलाह-मशविरा लेकर कार्रवाई किये जाने की बात कहीं।

छह सदस्य रहे अनुपस्थित

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के विरोध में मत डालने वाली मेघा मानकर न इस चुनाव में तटस्थ की भूमिका निभाई यानि किसी को मत नहीं दिया। जबकि कांग्रेस के नाना कंभाले,प्रीतम कवरे,शंकर दडमल ,राष्ट्रवादी कांग्रेस के सलिल देशमुख भाजपा के सत्तापक्ष नेता आतिश उमरे और शिवसेना शिंदे गट के संजय झाड़े अनुपस्थित रहे।