logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर कोरोना का साया, अधिकारी और कर्मचारियों की होगी जांच


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दौरे पर कोरोना महामारी (Corona Virus) का साया छाया है। पीएम को संक्रमण से दूर रखने के लिए ऐतिहातन तौर पर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का कोरोना टेस्ट करने का निर्णय लिया गया है। इसके मद्देनजर 2000 से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट करने की जानकारी सामने आई है। 

शनिवार तक आएगी रिपोर्ट 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बड़ी संख्या में अधिकारीयों के सैंपल लिए गए हैं। इन अधिकारीयों में विभाग आयुक्त, कलेक्टर, नगर आयुक्त, पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों का परीक्षण किया गया। इसी के साथ राजभवन में नियुक्त रसोइया, टीम डॉक्टर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का भी परीक्षण किया गया। इन सभी की जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात या शनिवार को आने की संभावना है।

वरिष्ठों के निर्देशानुसार लिए नमूने

मनपा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार ने कहा, "चूंकि यह प्रधानमंत्री से जुड़ा मामला है, इसलिए अभी कोरोना टेस्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है। लेकिन वरिष्ठों के निर्देशानुसार नमूने लिए जा रहे हैं।"