logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोरोना वक्सीनशन: गणेश मंडलों की मदद से 8056 लोगों ने लगाया बूस्टर डोज


नागपुर: गणेश उत्सव के अवसर पर नागपुर महानगर पालिका ने शहर में गणेश मंडलों के साथ मिलकर कोविड महामारी के खिलाफ बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत अब तक  8056 नागरिक बूस्टर डोज ले चुके हैं। इस बात की जानकारी मंगलवार को मनपा ने दी। 

मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने गणेश उत्सव के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता एवं सुरक्षा की दृष्टि से टीकाकरण अभियान के क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया था। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग ने शहर के विभिन्न गणेशोत्सव मंडलों के मंडपों में टीकाकरण अभियान चलाया। कोरोना के संभावित खतरे से बचाव के लिए दोनों खुराक लेने वालों का बूस्टर डोज टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।

नजदीकी गणेश मंडल से बूस्टर खुराक प्राप्त करें


सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल मण्डलों के माध्यम से 52 गणेश मंडलों में टीकाकरण अभियान चलाकर मंगलवार 6 सितम्बर को 1827 लोगों को बूस्टर डोज दिया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में 198 गणेश मंडपों में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब तक 8056 लोग बूस्टर डोज ले चुके हैं। गणेश मंडल में क्षेत्र में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मोहल्ले के नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने अपील की है कि 12 वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्ति जिन्हें कोरोना निवारक टीकाकरण की दोनों खुराकें मिल चुकी है वे अपने नजदीकी गणेश मंडप में जाकर बूस्टर खुराक लगवाएं।