logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डीजे और लेजर लाइट बैन को दहीहंडी आयोजक ने दिखाया ठेंगा, बड़कास चौक पर जमकर बजा साउंड सिस्टम


नागपुर: नागपुर में पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील द्वारा 1 नवंबर तक DJ पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद दहीहंडी उत्सव में DJ बजाए जाने का मामला सामने आया है। नागपुर के बडकस चौक में बडकस चौक मित्र परिवार की ओर से आयोजित दहीहंडी उत्सव में DJ और तेज रोशनी वाली लाइट्स का इस्तेमाल करते हुए गोविंदा पथकों द्वारा मानव पिरामिड बनाने की शुरुआत की गई। बडकस चौक में पुलिस की मौजूदगी भी रही। पुलिसकर्मी मौके पर ध्वनि की तीव्रता पर नजर रखते हुए डेसिबल स्तर की निगरानी करते दिखाई दिए। शाम करीब 7 बजे यहां ध्वनि का स्तर 80 से 82 डेसिबल के आसपास दर्ज किया गया।

आवाज कम, लेकिन DJ का दणदणाट जारी

बडकस चौक मित्र परिवार ने सुबह से ही DJ लगाने की बात कही थी। शाम को दहीहंडी उत्सव शुरू होते ही DJ भी बजाया गया। हालांकि DJ की आवाज सामान्य दिनों की तुलना में कम रखी गई, लेकिन इसके बावजूद इलाके में DJ की गूंज सुनाई देती रही। इसके साथ ही तेज रोशनी वाली लाइट्स का भी इस्तेमाल किया गया। गोविंदा पथकों ने मानव पिरामिड बनाकर दहीहंडी उत्सव में हिस्सा लिया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने ध्वनि स्तर की निगरानी की। अब सवाल यह है कि प्रतिबंध के बावजूद DJ बजाए जाने को लेकर पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।


DJ बंदी को लेकर BJP नेताओं में भी मतभेद

नागपुर पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील द्वारा DJ पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं की अलग-अलग राय सामने आई है। भाजपा के पूर्व विधायक संदीप जोशी ने DJ पर लगी बंदी को केवल दो महीने तक सीमित रखने के बजाय स्थायी रूप से लागू करने की मांग की थी। वहीं, भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने DJ बंदी वापस लेने की मांग करते हुए सवाल उठाया कि हिंदू त्योहारों के दौरान ही DJ पर प्रतिबंध क्यों लगाया जाता है।


यह मेरी नहीं, आम लोगों की भावना- जोशी

संदीप जोशी ने DJ बंदी को लेकर अपनी भूमिका को व्यक्तिगत न बताते हुए कहा कि यह आम जनता की भावना है। उनके मुताबिक, यह वरिष्ठ नागरिकों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और सभी धर्मों के लोगों से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 20 से 25 मंडलों ने उन्हें लिखित रूप से आश्वासन दिया है कि वे DJ का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अब बडकस चौक में प्रतिबंध के बावजूद DJ बजाए जाने के मामले में पुलिस क्या कदम उठाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।