logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

श्रद्धा वाल्कर के पत्र पर DCM देवेंद्र फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उस समय होती कार्रवाई तो नहीं जाती जान


नागपुर: श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड (Shraddha Walkar Murder Case) से पूरा देश स्तब्ध है। वहीं पुलिस जांच में इस मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को भी एक अहम जानकारी सामने आई है। जिसके तहत 2020 में श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने पुलिस को खुद को बचाने की गुहार लगाई थी। वहीं इस पत्र पर राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadanvis) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, उस समय अगर पुलिस इस पर कार्रवाई करती तो युवती की जान बच जाती। 

उपमुख्यमंत्री अपने गृह जिला नागपुर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने सामने आये इस पत्र को लेकर उनसे सवाल किया जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। फडणवीस ने कहा कि, जो पत्र सबके सामने आया है वह मेरे पास भी है। उसमें बेहद गंभीर बातें लिखी हुई हैं। उस समय इस पत्र पर कार्रवाई क्यों नहीं किया गया यह जांच का विषय है।"

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई इसकी जांच करने की बात कहते हुए  फडणवीस ने कहा, "मैं किसी पर भी आरोप नहीं लगाना चाहता लेकिन अगर इस तरह के पत्र मिलने के बाद भी उसपर कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी घटना होती रहेंगी।"

क्या लिखा था श्रद्धा ने?

मेरा नाम श्रद्धा वाकर है। मेरी उम्र 25 साल है। मैं 26 वर्षीय आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती हूँ। वह विजय नगर कॉम्प्लेक्स के रीगल अपार्टमेंट में रहता है। वह मेरे साथ गाली-गलौज करता है और मारपीट करता है। आज उसने मुझे गला घोंटकर मारने की कोशिश की। वह मुझे मारने और मुझे टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे रहा है। मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। वह पिछले 6 महीने से मुझे पीट रहा है, लेकिन मैंने उसे पुलिस में रिपोर्ट करने की हिम्मत नहीं की। क्योंकि वह मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा था। 

आफताब के परिवार को भी पता है कि वह मुझे पीटता था और मारने की कोशिश भी करता था। उसका परिवार जानता है कि हम साथ रहते हैं। और वे वीकेंड पर घूमने भी आते हैं। मैं आज तक उनके साथ रहती हूं, क्योंकि हम जल्द ही शादी करने वाले हैं। उनके परिवार ने भी हामी भर दी है। लेकिन मैं अब उसके साथ नहीं रहना चाहता। इसके बाद अगर मुझे खुश भी होता है तो इसका जिम्मेदार आफताब ही होगा।