logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

डीसीएम फडणवीस ने चंद्रकांत पाटिल पर हुए हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- शब्दों को छोड़कर उसका अश्या समझना ज्यादा जरुरी


नागपुर: मंत्री चंद्रकांत पाटिल के ऊपर स्याही फेंकने को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि, चंद्रकांत दादा ने जो बात कही थी उसका अर्थ क्या था यह समझना ज्यादा जरूरी है। उनके बयान के किसी शब्द को लेकर विवाद हो सकता है। लेकिन उसका आशय यह था कि, डॉ. आंबेडकर या कर्मवीर भाऊराव पाटिल ने सरकार से अनुदान लेकर नहीं बल्कि जनता से पैसे लेकर शिक्षा संस्थानों को चलाया।" नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।

हमले की निंदा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, “शिक्षामंत्री के बयान के एक शब्द को पकड़कर जानबूझकर उन्हें टारगेट किया जारहा है। अपने बयान पर उन्होंने माफ़ी भी मांगी और वह क्या कहना चाहते थे यह भी बताया है। इसके बावजूद उन्हें टारगेट किया जा रहा है। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

केवल दिखाया जा रहा एक शब्द

उपमुख्यमंत्री ने मीडिया पर शिक्षा मंत्री का केवल विवादित शब्द को दिखाने की बात की। उन्होंने कहा, "केवल एक शब्द को पकड़कर बा- बार वही दिखाना यह गलत है। मीडिया को भी दादा का पूरा बयान दिखाना चाहिए। जिससे वह कहना क्या चाहते थे वह समझा जा सके।"