logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

पडोसी-पडोसी के झगड़े में जानलेवा वार,महिला पर टिकास से हमला कर किया गंभीर जख़्मी


नागपुर- नागपुर शहर के वाठोडा पुलिस थाने के तहत आने वाले साईनगर बिड़गाव में दो पड़ोसियों के हुए झड़गे में आरोपी ने महिला पर टिकास से हमला कर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया।इस मामले में आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है.पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार साईनगर में रहने वाले राजू हरिश्चंद्र यादव और उनकी पत्नी अर्चना अपने घर के बाहर मिट्टी खोद कर ज़मीन समतल कर रहे थे.इसी दौरान पडोसी जोगेंद्र शेरसिंह मोहने ने खोदी जा रही मिट्टी उस पर उड़ने की शिकायत करते हुए विवाद शुरू कर दिया।फिर्यादी के मुताबिक आरोपी ने उसके और उसकी पत्नी के साथ गालीगलौच और मारपीट की.इसके बाद जिस टिकास ( मिट्टी खोदने का नुकीला हथियार ) से मिट्टी खोदी जा रही थी.उससे अर्चना के सिर,हाथ और पैर में वार कर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से जख़्मी अर्चना का मेडिकल अस्पताल में इलाज शुरू है जबकि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.