logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र ठेकेदार संघ के प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, सीएम ने 15 दिनों उचित न्याय दिलाने का दिया आश्वासन


नागपुर: महाराष्ट्र ठेकेदार महासंघ, विदर्भ ठेकेदार संघ, बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, राज्य अभियंता संघ, नागपुर ठेकेदार संघ और नागपुर ग्रामीण ठेकेदार संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस से उनके रामगिरी निवास पर मुलाकात की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने दो ठेकेदार - स्वर्गीय हर्षल पाटिल और स्वर्गीय मुन्ना वर्मा की दुर्भाग्यपूर्ण आत्महत्या के बारे में जानकारी दी और कहा कि ठेकेदार बहुत कठिन परिस्थिति में हैं, कर्ज में डूबे हुए हैं, हताश हैं और उनका धैर्य जवाब दे रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने अगले 15 दिनों में भुगतान के संबंध में उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और बैठक के लिए मुंबई आने का समय देने पर सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर महाराष्ट्र ठेकेदार महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मेंद, विदर्भ ठेकेदार संघ के सचिव नितिन साल्वे, महासंघ के विदर्भ विभागीय अध्यक्ष तथा नागपुर ठेकेदार संघ के अध्यक्ष सुबोध सरोदे, कार्यकारी अध्यक्ष पराग मुंजे, राज्य संघ के विभागीय अध्यक्ष दीपेश कोलुरवार तथा नागपुर ग्रामीण ठेकेदार संघ के कृष्णा हिंदुस्तानी, मुरलीधर आमधेरे तथा गौरव धोटे उपस्थित थे।