logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, 10 दिन जिले में गुजरेंगे


नागपुर: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल शनिवार को नागपुर पहुंचे। केजरीवाल जिले के फेटरी गांव में धम्म नागा विपश्यना केंद्र में अगले कुछ दिनों तक विपश्यना में शामिल होंगे। 

1996 से कर रहा विपश्यना

नागपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने बताया कि उनका नागपुर दौरा विपश्यना के लिए है। 1996 से ही वे विपश्यना साधना कर रहे है और हर वर्ष जब भी कुछ दिनों की फुरसत मिलती है वे विपश्यना साधना में शामिल होते है। 

केजरीवाल ने कहा कि विपश्यना विद्या भगवान बुद्ध द्वारा करीब ढाई हजार साल पहले दुनिया को सिखाई गई थी। इससे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके जीवन में व्यक्तिगत तौर पर इससे काफी लाभ मिले है। इसी के साथ केजरीवाल ने लोगों को भी विपश्यना साधना करने की सलाह दी।

राजनीति पर साधी चुप्पी

इस दौरान पत्रकारों ने केजरीवाल ने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर भी कई सवाल किए। लेकिन केजरीवाल ने राजनीति से जुड़े सवालो पर चुप्पी साध ली और बना जवाब दिए निकल गए।