logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Mauda: सरकार से बीएलओ कार्य से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग, मौदा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


नागपुर: पिछले कई वर्षों से शिक्षकों की भर्ती न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के जिला परिषद और निजी सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। वहीं, दूसरी ओर शिक्षकों को बीएलओ के तौर पर नियुक्त किया गया है, जिसके चलते शिक्षकों में आक्रोश है।

छात्रों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए कई विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने वेतन से धन एकत्रित कर कुछ स्थानों पर संविदा शिक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इसके बावजूद मौदा तहसीलदार ने कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों को बीएलओ के रूप में नियुक्त कर दिया है। कई शिक्षकों ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

शिक्षकों ने छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए शिक्षकों को इस कार्य से मुक्त रखने की मांग की है। उन्होंने मौदा तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।