logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुआवज़े की मांग पर कंपनी गेट पर शव रखकर प्रदर्शन, एमआईडीसी के झोन चौक परिसर की घटना


नागपुर: हिंगणा एमआईडीसी क्षेत्र के ज़ोन चौक स्थित बीएसके इंडस्ट्रीज़ में हुए दर्दनाक हादसे में एक ठेका मज़दूर की मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन से आर्थिक सहायता की मांग को लेकर भारतीय जनता मज़दूर महासंघ के पदाधिकारियों ने मृतक का शव कंपनी के गेट पर रखकर आंदोलन शुरू किया, जिससे परिसर में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।

मृतक की पहचान राजेश पटेल  रीवा (मध्यप्रदेश) निवासी के रूप में हुई है, जो इन दिनों बुट्टीबोरी में रह रहा था।  ४ सितम्बर को ही राजेश ने बीएसके इंडस्ट्री में ठेका मज़दूर के तौर पर काम शुरू किया था। छत पर टिन की चादर लगाते समय वह करीब २० फीट ऊँचाई से नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे डिगडोह स्थित लता मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा। इसके बाद शव को कंपनी परिसर में वापस लाया गया, जहां मज़दूर नेताओं ने शव गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिए बिना अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।नेताओं ने आरोप लगाया कि मृतक मज़दूर को किसी प्रकार का सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। इसलिए कंपनी प्रबंधन इस मौत के लिए ज़िम्मेदार है। हालांकि देर रात तक जब कोई समाधान नहीं निकल पाया तब पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन परिजनों को दिया है।