logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कन्फर्म टिकट होने के बावजूद टीटी ने मांगे पैसे, नहीं देने पर ट्रेन से नीचे उतारा; नागपुर स्टेशन की घटना


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन (Nagpur Railway Station) पर एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां टीटी ने कन्फर्म टिकट को कन्फर्म नहीं बोलकर पहले पैसे मांगे वहीं नहीं देने पर व्यक्ति उसकी पत्नी सहित दो छोटे बच्चों को स्टेशन से दो किलोमीटर दूर ट्रेन से नीचे उतार दिया। पीड़ित परिवार नागपुर (Nagpur) से इंदौर (Indore) जा रहा था।  

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मुकेश धामड़ (25) अपनी पत्नी रचना धामड़ (24) और दो छोटे बच्चों के साथ इंदौर जाने के लिए नागपुर-इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन क्रमांक 12914 त्रिशताब्दी एक्सप्रेस में बुकिंग कराई थी, जिसमें उन्हें ट्रेन की एस7 बोगी में सीट क्रमांक 66 और 67 का कन्फर्म टिकट मिला था।

सोमवार शाम को मुकेश अपने परिवार के साथ इंदौर जाने के लिए तय समय पर रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन  में सवार हुए। थोड़ी देर बाद टीटी आया और टिकट दिखाने को कहा। टिकट देखने के बाद टीटी ने टिकट कन्फर्म नहीं है कहते हुए पैसे मांगने लगा। वहीं पीड़ित के इनकार करने पर नागपुर स्टेशन से दो किलोमीटर दूर ऑउटर पर सभी को उतार दिया।

पीड़ित ने कन्फर्म टिकट होने के बावजूद ट्रेन से उतारे जाने को लेकर रेलवे विभाग से शिकायत की है। अपनी शिकायत में पीड़ित ने टिकट के पैसे रिफंड देने और टीटी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस मामले पर रेलवे विभाग से संपर्क नहीं हो पाया है।