logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ठंडे बस्ते में ऐतिहासिक ज़ीरो माइल के विकास का काम, 48 करोड़ रूपए के प्रस्ताव पर अब तक नहीं मिला कोई सकारात्मक जवाब


नागपुर: नागपुर में स्थित ऐतिहासिक धरोहर ज़ीरो माइल के विकास का काम फ़िलहाल ठंडे बस्ते में दिखाई पड़ रहा है. ज़ीरो माइल और आस पास के परिसर के विकास की जिम्मेदारी नागपुर महानगर पालिका के जिम्मे है लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम उठता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है.

करीब चार महीने पहले मनपा आयुक्त की अध्यक्षता में और हैरिटेज कमेटी की उपस्थिति में ज़ीरो माईल के विकास को लेकर एक बैठक आयोजित हुई थी. इस बैठक में इसके विकास का प्रारूप भी प्रस्तुत हुआ था लेकिन चार महीने बीत जाने के बावजूद इसे लेकर कोई ठोस हलचल होती हुई दिखाई नहीं दे रही है. इस बीच नागपुर में विधानभवन के विस्तार को लेकर जो प्रस्ताव बनाया गया है. उसमे जो जगह ज़ीरो माइल के लिए तय की गयी थी उसे भी विधिमंडल सचिवालय द्वारा मांगे जाने की जानकारी सामने आ रही है. 

मनपा सीएसआर फंड हासिल कर इस जगह का विकास करना चाहती है. इसके लिए  मनपा  द्वारा इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन को 48 करोड़ रूपए का प्रस्ताव भेजा गया है जिसको लेकर अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है. अगर इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन से सीएसआर फंड दिए जाने को लेकर किसी तरह की दिक्कत आती है तो मनपा राज्य सरकार से पैसों की मांग करेगी. लेकिन ज़ीरो माइल विकास प्रोजेक्ट से फ़िलहाल त्रिकोणी पार्क की जगह जिसका रिजर्वेशन पार्किंग के लिए है वो  विधानभवन की विस्तार परियोजना में जा सकती हैं. चार महीने पहले हैरिटेज कमेटी में ज़ीरो माइल के विकास का डीपीआर पर प्रस्तुत किया गया था, जिसमें परिसर के सौंदर्यीकरण के कई कामों को प्रस्तावित किया गया था. फ़िलहाल ऐतिहासिक ज़ीरो माइल का परिसर विकास से वंचित दिखाई पड़ रहा है.