logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस ने फिर बनाया रिकॉर्ड, पहले मंत्री जो एक साथ छह जिलों के होंगे पालक


नागपुर: राज्य में जब से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा-शिंदे गुट की. सरकार बनी है, तब से देवेंद्र फडणवीस लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं। वह राज्य के पहले ऐसे नेता बने है जिन्होने मुख्यमंत्री रहने के बाद भी दूसरी बार अपनी ही सरकार में उपमुख्यमंत्री बने। इसके बाद अब उन्होंने एक और रिकॉर्ड बनाया है। फडणवीस राज्य के पहले ऐसे मंत्री भी बन गए हैं जिनके पास एक साथ छह जिलों का प्रभारी मंत्री पद होगा. फडणवीस बतौर नियोजन मंत्री इस जिम्मेदारी को संभालेंगे.

दरअसल, शनिवार रात को मुख्यमंत्री शिंदे ने जिले के प्रभारी मंत्रियों के नाम का ऐलान किया। जिसमें उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके गृह जिले नागपुर सहित आस पास के पांच अन्य जिले का प्रभारी बनाया, जिसमें वर्धा,अमरावती,अकोला, भंडारा, गडचिरोली शामिल है। महाराष्ट्र के राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी भी मंत्री को एक साथ इतने जिले का प्रभारी बनाया गया हो।

ज्ञात हो कि, जून महीने के एकनाथ शिंदे सहित शिवसेना के 40 विधायकों ने बगावत कर दी थी। जिसके कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष रहे देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। सरकार बनाने के 40 दिन बाद यानी नौ अगस्त को शिंदे गुट और भाजपा के नौ-नौ मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी।