logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शुष्मा अंधारे पर धर्मपाल मेश्राम का हमला, कहा- ऐसे ही बोलती रही तो शिवसेना खुद बाहर कर देगी


नागपुर: शिवसेना की  उपनेता शुष्मा अंधारे लगातार राज्य की देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे सरकार पर हमलावर है। वह किसी न किसी मुद्दे पर सरकार को घेर रही है। अंधारे के इन हमलों पर भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्मपाल मेश्राम ने पलटवार किया है। मंगलवार को अपना बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा, शिवसेना की उपनेता अंधारे बेहद निचली स्तर बातें कर ही हैं। उस पर कुछ नहीं बोलना ऐसी स्थिति उन्होंने बना ली है। एक सभ्य समाज सहित महाराष्ट्र की 12 करोड़ जनता ऐसी भाषा को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

फॉक्सकॉन-मेदांता परियोजना अंधारे को जवाब देते हुए मेश्राम ने कहा, "शिवसेना नेता को पहले अपनी पार्टी और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इसको लेकर सवाल करना चाहिए की ढाई साल के शासन में उन्होंने क्या किया। कितने बैठक ली। यह उद्योग महाराष्ट्र में रहना चाहिए इसके लिए कितने प्रयास किये। ऐसा माहौल क्यों नहीं बनाया की उद्योग यही लगे।

पार्टी के नेता ही कर देंगे अलग

अंधारे पर हमला बोलते हुए कहा कि, जिस तरह की छोटी और निचली स्तर की बात वह कर रही हैं। वह उन्हें शोभा नहीं देती। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में शिवसेना में जो भी थोड़े बहुत नेता बचे है वहीं उन्हें पार्टी से बाहर कर देंगे।