logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

मनपा आयुक्त को सौंपी गई दिव्यांग सर्वेक्षण रिपोर्ट, करीब 15 हजार लोगों के पास नहीं है यूडीआईडी कार्ड


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका द्वारा दिव्यांगजनों का समग्र डेटा एकत्र करने के लिए, मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगजनों का एक सर्वेक्षण कराया गया। इस दिव्यांग सर्वेक्षण की रिपोर्ट गुरुवार को महानगर पालिका आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी को सौंपी गई। इस रिपोर्ट के अनुसार, 92,000 दिव्यांगजनों में से 14,916 लोगों के पास आधार कार्ड और 70,884 संभावित लोगों के पास यूडीआईडी ​​कार्ड नहीं है। रिपोर्ट मिलने के बाद मनपा आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी ने यूडीआईडी ​​कार्ड से वंचित दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी ​​कार्ड बनाने हेतु तत्काल एक 'एसओपी' तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

महानगर पालिका की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अप्रैल से जून 2025 तक सभी दस क्षेत्रों में 21 प्रकार की विकलांगताओं की पहचान हेतु एक दिव्यांगता सर्वेक्षण कराया गया। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अनुसार, आशा कार्यकर्ताओं ने शहर के 5,20,360 घरों के 92,000 दिव्यांगजनों का सर्वेक्षण किया। 

इनमें से 14,916 लोगों के पास आधार कार्ड नहीं हैं और 70,884 संभावित लोगों के पास यूडीआईडी ​​कार्ड नहीं हैं। इसके अलावा, यह भी स्पष्ट हुआ कि कई दिव्यांगजन मतदाता पहचान पत्र, बैंक खाते और सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। दिव्यांगजनों को नगर निगम और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यूडीआईडी ​​कार्ड अनिवार्य है।