logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दिवाली सिर पर लेकिन सरकारी राशन किट का अब तक अता पता नहीं


नागपुर-राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों को इस दिवाली 100 रूपए में खास राशन किट दिए जाने का निर्णय लिया है.दिवाली को महज कुछ ही दिन बचे है लेकिन धान्य वितरण दुकानों में अब तक किट नहीं पहुंची है जिस वजह से नागरिकों को ख़ासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.गुरुवार के दिन ही यूसीएन न्यूज़ द्वारा उपराजधानी की राशन दुकानों में की गयी पड़ताल में सिर्फ चार दुकानों में ही इस किट के पहुंचने की जानकारी सामना आयी है.

सरकार के ऐलान के बाद सरकारी अनाज के लाभान्वित लोग खुश थे की उन्हें महज 100 रूपए की कीमत में किराना का कुछ सामान मिल जायेगा।जिससे वो दिवाली में कुछ पकवान बना पायेंगे। लेकिन इस ऐलान के कई दिन बीतने के बाद और दिवाली को महज कुछ ही दिन बचे होने के बावजूद अब तक राशन किट दुकानों में नहीं पहुंची है.शहर के एक इलाक़े सुरेंद्रगढ़ निवासी शिवमति शाहू ने बताया की वो बीते कई दिनों से राशन दुकान के चक्कर कांट रही है लेकिन उन्हें निराशा ही हांथ लगी है.
शहर के पांढराबोडी इलाके में राशन दुकान के संचालक सचिन ने बताया की इसी मंगलवार सरकार में माध्यम से वितरित की जाने वाली किट की कुछ सामग्री उन तक पहुंची है जबकि कुछ सामान आना अब भी बाकी है.जब सारी सामग्री आ जायेगी तो वो इसका वितरण करेंगे।

सरकार की दिवाली को लेकर लायी गयी स्कीम में तहत राशन कार्ड धारकों को 100 रूपए में एक किलो रवा,एक किलो शक्कर,एक किलो चना दाल और एक किलो पाम आयल तेल दिया जाने वाला है.
नागपुर राशन दुकानदार संघ के अध्यक्ष सुभाष मुसले की दुकान में जितने राशन कार्ड रजिस्टर्ड है और उनमे से जितने लाभार्थी है उन सभी के लिए किट आ गयी है लेकिन वो सर्वर डाउन होने से परेशान है.राज्य में राशन का वितरण आधार लिंक के जरिये ऑनलाइन सिस्टम के साथ किया जाता है.जिसके तहत लाभार्थियों का सही डाटा और सरकारी अनाज के वितरण का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखा जाता है.यह सारा काम एक थम मशीन के जरिये होता है.सुभाष के मुताबिक यह सिस्टम इतना धीमा है की वह हर दिन सिर्फ 10 से 15 लाख लोगों को ही राशन दे पा रहे है.